फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Strongmen beat up six people, including two brothers.

Mahoba News: दबंगों ने दो सगे भाइयों समेत छह को पीटा

Thu, 22 Oct 2026 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Strongmen beat up six people, including two brothers.
महोबा/कबरई। जिले में दबंगों ने अलग-अलग घटनाओं में छह लोगों को पीटकर घायल कर दिया। इनमें दो सगे भाई भी शामिल हैं। पुलिस ने कुल सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घायल हुए सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना कबरई के बीला दक्षिण गांव में बुधवार रात प्रमोद वर्मा और उनके भाई कुलदीप को चार लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा। बीच-बचाव करने आए रमेश वर्मा और मुकेश को भी चोटें आईं। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। थाना अजनर के नरवारा गांव में मंगलवार सुबह भूपेंद्र यादव को रविंद्र यादव ने मारपीट कर घायल किया। बाद में रविंद्र की मां मिथलेश, मन्नूलाल और ममता ने भूपेंद्र से झगड़ा किया। पुलिस ने मां-बेटा समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

जैलवारा गांव में हरदयाल राजपूत सुबह खेत की सिंचाई के लिए पाइप बिछा रहे थे। तभी कृष्णकांत गंगेले, उसका भाई अंशुल और लखचंद्र बाइक से वहां आए। तीनों ने हरदयाल से कहासुनी की। इसके बाद दबंगों ने लाठी और कुल्हाड़ी की बट से पीटकर हरदयाल को घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में दोनों भाइयों समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed