फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Strongmen beat up six people, including a mother and son; FIR registered against 12

Mahoba News: दबंगों ने मां-बेटा समेत छह को पीटा, 12 पर प्राथमिकी

Tue, 07 Jul 2026 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Strongmen beat up six people, including a mother and son; FIR registered against 12
-जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं मारपीट की घटनाएं
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



महोबा। अलग-अलग स्थानों पर दबंगों ने मां-बेटा समेत छह लोगों को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना खन्ना के सिरसीकलां गांव निवासी लल्लू कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बेटा सत्यम सुबह आठ बजे तालाब के किनारे बैठा था। वहां गांव का इम्तियाज, सिराज, अरबाज व अरमान वहां पहुंच गए और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। बचाने दौड़ी भतीजी साधना को भी पीटा। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दूसरी घटना में कोतवाली क्षेत्र के मिरतला गांव निवासी शिवकली ने बताया कि शाम सात बजे वह घर पर खाना बना रही थी। तभी गांव का करन घर के अंदर घुस आया और अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। बचाने दौड़े भाई भान सिंह पर भी डंडे से हमलाकर सिर फोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक अन्य घटना में शहर के जुगियानापुरा निवासी रेहाना परवीन ने बताया कि पड़ोसी उससे रंजिश मानते हैं। एक जुलाई को वह दरवाजे खड़ी थी। तभी सात लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बेटा शामिर बचाने दौड़ा तो उसे भी लाठी-डंडे से मारा-पीटा। पुलिस ने राजू, आरिफ, कज्जन, कल्लू, शनि, आशू व बल्लू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed