{"_id":"6a47fb6bfa6953fa270044b1","slug":"strongmen-barged-into-a-house-during-a-wedding-ceremony-and-beat-up-the-occupants-four-people-were-injured-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-126755-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: शादी समारोह में दबंगों ने घर में घुसकर पीटा, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: शादी समारोह में दबंगों ने घर में घुसकर पीटा, चार घायल
विज्ञापन
- पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
कबरई (महोबा)।कस्बा कबरई के किदवई नगर में एक शादी समारोह के दौरान दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की। इस घटना में महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
किदवई नगर निवासी वंदना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 30 जून को उसकी बेटी की शादी थी। इसी दौरान पड़ोसी रवि यादव ने अपनी अल्टो कार लापरवाही से चलाई। टेंट के नीचे बैठे रिश्तेदारों के बीच से बार-बार कार निकालने से रोकने पर रवि ने गाली-गलौज की और तमंचा दिखाकर धमकाया। परिजनों ने डायल-112 पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने रवि को समझाया। एक जुलाई को बेटी की विदाई के बाद रवि ने फिर दबंगई दिखाई। दोबारा दरवाजे पर गाड़ी खड़ी करने का विरोध करने पर आरोपी रवि यादव, नीरज यादव, आनंद यादव, सत्येन्द्र यादव और कुछ अज्ञात लोग लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और तमंचे लेकर घर में घुस गए। उन्होंने वन्दना, उनके बेटे दिनेश, जेठानी सुनीता और भतीजी मधु को तमंचे की बट, लाठियों और कुल्हाड़ी से पीटा। मारपीट में सभी लहूलुहान हो गए। हमलावरों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान वंदना की सोने की झुमकी और सुनीता का सोने का माला भी गिर गई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कराई जा रही है।