फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Store ashes in the fire two million properties

दुकान में आग लगने से दो लाख की संपत्ति राख

Mon, 28 Dec 2015 11:18 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला महोबा।
ब्यूूराे/अमर उजाला महोबा। Updated Mon, 28 Dec 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Store ashes in the fire two million properties
श्रीनगर महोबा। कस्बे के मोहल्ला देवबाग में किराने की दुकान में रविवार की
विज्ञापन
रात अचानक आग लग जाने से 50 हजार रुपये के मोबाइल कैसकार्ड सहित दो लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। मोहल्ले वासियों की एक घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात लोगों पर आग लगाए जाने का आरोप लगाया है।
श्रीनगर महोबा। कस्बे के मोहल्ला देवबाग में किराने की दुकान में रविवार की रात अचानक आग लग जाने से 50 हजार रुपये के मोबाइल कैसकार्ड सहित दो लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। मोहल्ले वासियों की एक घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात लोगों पर आग लगाए जाने का आरोप लगाया है।
मोहल्ला देवबाग निवासी अनिल मिश्रा मकान के आगे वाले कमरे में किराना स्टोर खोले हुए हैं साथ ही मोबाइल कैसकार्ड बेचने का काम करता है। रविवार की रात दुकान बंद करके वह दूसरे कमरे में सोने चला गया। रात करीब एक बजे धुआं और आग की लपटे देख उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि उसकी दुकान में आग लगी हुई। चीख पुकार सुन मोहल्ले वासी जाग गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगा। करीब एक घंटे बाद मोहल्ले वासियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपये की संपत्ति जलकर बर्बाद हो गई।
विज्ञापन

दुकानदार ने बताया कि इस घटना में 50 हजार के मोबाइल कैसकार्ड, तीन मोबाइल, किराने का सामान सहित करीब दो लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। सोमवार को पीड़ित ने थाना श्रीनगर में तहरीर देकर अज्ञात लोगों के खिलाफ आग लगाए जाने का आरोप लगाया है। सूचना पर लेखपाल ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। लेखपाल शमीम मोहम्मद ने बताया कि अग्निकाड में हुई क्षति का आंकलन करके रिपोर्ट तहसीलदार को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed