{"_id":"5e9b392f8ebc3e78ae200193","slug":"stones-on-police-one-soldier-injured-another-escaped-after-saving-his-life-mahoba-news-knp5558948121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर पथराव, एक सिपाही घायल, दूसरा जान बचाकर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर पथराव, एक सिपाही घायल, दूसरा जान बचाकर भागा
विज्ञापन
कनकुआ (महोबा)। यूपी-एमपी बॉर्डर पर सीमा पार करने से मना करने पर नशे में धुत एक ग्रामीण ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पत्थर लगने से एक सिपाही घायल हो गया। दूसरा सिपाही जान बचाकर भाग गया। ग्रामीण ने पुलिस की बाइक पर पत्थर पटककर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष महोबकंठ ने ग्रामीण को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
थाना महोबकंठ में तैनात कांस्टेबल पीयूष राय और राजेश कुमार की यूपी-एमपी की सरहद पिपरी रगौली में शुक्रवार की शाम ड्यूटी पर थे। तभी पिपरी निवासी धूराम अहिरवार बॉर्डर पार करके जाने लगा। बैरियर पर तैनात कांस्टबेल पीयूष राय ने उसे जाने से मना किया। इससे ग्रामीण बिगड़ गया और ड्यूटी पर तैनात सिपाही पर पथराव कर दिया। इससे कांस्टेबल पीयूष राय पत्थर लगने से घायल होकर गिर गया। दूसरा कांस्टेबल राजेश जान बचाकर भागा और थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष विनोद कुमार को देखकर ग्रामीण भागने लगा। पुलिस ने घटनास्थल से 200 मीटर तक पीछा करके घेरकर उसे शाम साढ़े सात बजे दबोच लिया। ग्रामीण के ऊपर सरकारी कार्य में बाधा डालने, पथराव करने और बाइक क्षतिग्रस्त करने मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। ग्रामीण द्वारा पुलिस पर किए गए पथराव से घायल हुए कांस्टेबल को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस टीम में कांस्टेबल दिलीप कुमार, ज्ञानस्वरूप मिश्रा व सत्यम सिंह जादौन शामिल रहे।