{"_id":"57ee9d2b4f1c1bf045574587","slug":"start-preparations-for-muharram","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहर्रम की तैयारियां शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहर्रम की तैयारियां शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Fri, 30 Sep 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहर्रम की तैयारियां जोर शोर से शुरू हो गई हैं। इमामबाड़ों में रंगाई-पुताई के बाद ताजिए बनाने का काम चल रहा है। चांद दिखते ही जगह-जगह आयोजन शुरू होंगे। शहर के मोहल्ला भटीपुरा, मकनियापुरा, डरियापुरा, ढपलानापुरा, समदनगर, हवेली दरवाजा के इमामबाड़ों में चहल पहल बढ़ गई है। डरियापुरा के इमामबाड़े में ताजिए बनाने का कार्य दिन रात चल रहा
है। मकनियारा की ताजिया कमेटी ने ताजिए का एक हिस्सा और बेहतर बनाने के लिए बाहरी कारीगरों को बुलाया है। चांद दिखने में दो दिन शेष हैं। चांद नजर आते ही इमामचौक पर मरसिया ख्वानी शुरू हो जाएगी। हर रोज शाम को इमामचौक पर मरसिया पढ़े जाएंगे। साथ ही मोहर्रम की पहली तारीख से अलम जुलूस और ढोल जुलूस निकलना शुरू होंगे। मोहर्रम की एक तारीख से 10 तारीख तक जगह-जगह लंगर का आयोजन किया जाएगा।
शंाति व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट तैनात
मोहर्रम पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। मजिस्ट्रेट अपने अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर शंाति व्यवस्था देखेंगे। कोतवाली महोबा क्षेत्र में एसडीएम प्रबुद्व सिंह को मजिस्ट्रेट बनाया गया है जबकि चौकी मनियादेव व भटीपुरा में प्रभारी तहसीलदार कर्मवीर सिंह, कबरई और खन्ना में नायब तहसीलदार कुंवर बिहारी निगम, थाना श्रीनगर क्षेत्र में नायब तहसीलदार चरखारी कालूराम, चरखारी में एसडीएम चरखारी नंहकू मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं।