फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Start integrated public health lab, conduct 150 types of tests

Mahoba News: इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब शुरू, 150 प्रकार की होंगी जांच

Tue, 25 Nov 2025 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Start integrated public health lab, conduct 150 types of tests
महोबा। जिला अस्पताल में 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का मंगलवार को सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इससे अब मरीजों को करीब 150 प्रकार की जांचों की सुविधा मिलेगी। मरीजों को इसकी जांच रिपोर्ट व्हाट्सएप पर भी मिलेगी। इसका 24 घंटे संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में करीब डेढ़ साल से इस लैब का निर्माण कार्य चल रहा था। इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब शुरू होने से जिला अस्पताल आने वाले मरीजों की 150 प्रकार की जांचें होगीं। मंगलवार को विधायक ने लैब का शुभारंभ किया। कहा कि लैब के चालू होने से मरीजों को कानपुर, झांसी, छतरपुर आदि जिलों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि रोहित शर्मा, महिला जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. रमाकांत चौरिहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed