कुलपहाड़ (महोबा)। जनतंत्र इंटर कॉलेज कुलपहाड़ में चल रहे वार्षिकोत्सव का समापन हो गया। इस दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही विद्यालय के पुरातन छात्रों का भी सम्मान किया गया।
वार्षिकोत्सव के समापन पर छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने वॉलीबॉल, बैडमिंटन, शतरंज आदि खेलों के बालक व बालिका वर्ग के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को नकद इनाम व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। विद्यालय की ओर से ऑल ओवर प्रदर्शन के आधार पर लैपटॉप प्रदान किया जाता है।
विद्यालय प्रबंधक आत्म प्रकाश वर्मा ने छात्र कृष को लैपटॉप सौंपा। विद्यालय प्रबंधक की ओर से पुरातन छात्र रमेश यादव, अमित द्विवेदी, डॉ. जमाल, नरेश, रिचा, दिनेश अग्रवाल, अनिल अरजरिया, राजू रैकवार, रामरतन आदि को भी सम्मानित किया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।