फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   SP workers protest over Akhilesh Yadav's detention.

Mahoba News: अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर सपाइयों का प्रदर्शन

Tue, 06 Oct 2026 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
SP workers protest over Akhilesh Yadav's detention.
फोटो 06 एमएएचपी 05 परिचय-शहर के आल्हा चौक में चुनाव आयुक्त व भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते
महोबा। दिल्ली में मुख्य चुनाव के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन चल रहा है। इसमें शामिल होने गए सपा प्रमुख अखिलेश यादव को मंगलवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस कार्रवाई से जिले के सपाई भड़क गए और नारेबाजी व धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान चुनाव आयुक्त मुर्दाबाद लिखे पोस्टर जलाकर इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव के नेतृत्व में प्राण सिंह यादव, ताहिर उद्दीन सिद्दीकी, लवकेश राजपूत, कप्तान सिंह राजपूत, दद्दू प्रसाद, अरिमर्दन सिंह, योगेश यादव आदि कार्यकर्ता आल्हा चौक पहुंचे। यहां भाजपा सरकार होश में आयो, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो आदि नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ता सपा प्रमुख को शीघ्र रिहा करने की मांग करते रहे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह लोकतंत्र बचाने की बात है। सरकार को बच्चों व प्रदर्शनकारियों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए। इस मौके पर जमील, अजय यादव, जावेद मंसूरी आदि मौजूद रहे। वहीं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने पर कांग्रेसियों ने आल्हा चौक में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष धुरिया, प्रदेश सचिव बृजराज सिंह, महिला जिलाध्यक्ष शकीला बानो, कालका प्रजापति, अरविंद द्विवेदी, देशराज रैकवार, अजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed