फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   MLA inaugurates Nagar Panchayat shops.

Mahoba News: नगर पंचायत की दुकानों का विधायक ने किया शुभारंभ

Wed, 07 Oct 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
MLA inaugurates Nagar Panchayat shops.
कुलपहाड़ (महोबा)। नगर पंचायत की ओर से नवनिर्मित दुकानों का मंगलवार को चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत ने पूजन-अर्चन और फीता काटकर शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य कर रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि कुलपहाड़ में खतौनी नहीं निकल रही थी। इसके लिए बहुत लंबी लड़ाई लड़ी है। इसमें अधिवक्ताओं का बहुत बड़ा योगदान रहा। खतौनी के लिए राजधानी लखनऊ में बैठकर काम कराया गया, तब यह चालू हुई। बताया कि यहां दो स्टेडियम बनकर तैयार हो रहे हैं। नगर पंचायत की नवनिर्मित 21 दुकानों का व्यापारियों को लाभ मिलेगा। यहां पर नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया, एड. श्यामकिशोर सोनी, राकेश अग्रवाल, डॉ. कमलेश सक्सेना, मंडल अध्यक्ष माधव कुशवाहा, राकेश अरजरिया, मानवेंद्र सिंह, शिवनारायण खरे, बार अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, सगीर पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed