{"_id":"5df137e28ebc3e87975abf6a","slug":"ssue-of-pension-and-kisan-samman-nidhi-in-dm-s-chaupal-mahoba-news-knp531610039","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम की चौपाल में गूंजा पेंशन व किसान सम्मान निधि का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम की चौपाल में गूंजा पेंशन व किसान सम्मान निधि का मुद्दा
विज्ञापन
महोबा। जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने जिलास्तरीय अधिकारियों की टीम के साथ विकासखंड चरखारी के ग्राम बमरारा में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। चौपाल में निराश्रित, विधवा, वृद्धा व दिव्यांग पेंशन प्राप्त न होने, राशन कार्ड न बने होने और किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ न मिलने की शिकायतें सर्वाधिक रहीं।
डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार व दिव्यांग जनसशक्तिकरण अधिकारी सुधीर त्यागी को शिविर लगाकर पात्र वंचितों को शत-प्रतिशत पेंशन देने के निर्देश दिए। उपनिदेशक कृषि जी राम ने किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देने में आ रही समस्याओं में आधार कार्ड में त्रुटियों की बात कही। डीएम ने विद्युत विभाग के एसडीओ को तत्काल ट्रांसफार्मर बदलवाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम के हैंडपंप को सही कराने, उसके पास जल संरक्षण के लिए सोख्ता निर्माण करने व एक सामुदायिक शौचालय तैयार करने के निर्देश डीपीआरओ संतोष कुमार को दिए।
इस मौके पर उन्होंने ग्राम बमरारा में सीएमओ डॉ. सुमन को कैंप लगवाने के निर्देश दिए। डीएम ने गांव के स्कूली बच्चों से कहा कि अब ठंड पड़नी शुरू हो गई है, सभी बच्चे स्कूलों में जूते, मौजे व स्वेटर पहनकर आएं। चौपाल में सीडीओ हीरा सिंह, एसडीएम चरखारी राजेश यादव, पीडी डीएन पांडेय, डीडीओ आरएस गौतम, सीवीओ आरके सिंह, डीपीओ सुरेंद्र तिवारी, बीडीओ प्रशांत कुमार समेत तमाम अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।