{"_id":"63bc5ecf052d2772ff17bd61","slug":"sports-mahoba-news-knp7379641149","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: वॉलीबॉल में बांदा ने कुलपहाड़ को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: वॉलीबॉल में बांदा ने कुलपहाड़ को हराया
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कुलपहाड़ मैदान में बीपीएड कॉलेज बांदा व कुलपहाड़ कोतवाली की पुलिस टीम के बीच मैच हुआ। जिसमें बांदा 4-1 से विजेता बनीं।
कुलपहाड़ मैदान में सोमवार को आयोजित वॉलीबॉल मैच में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। बांदा और कुलपहाड़ के बीच पांच चरणों में मुकाबला चला। जिसमें चार बार बांदा व एक बार कुलपहाड़ की टीम जीती। इस मौके पर सीओ उमेशचंद्र और कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह ने विजेता टीम को चार हजार रुपये की नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया।
सीओ ने बताया कि जवानों को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए मैत्री मैच आयोजित किए जा रहे हैं। कुलपहाड़ की ओर से अमनदीप, सुरेंद्र यादव, चंद्रशेखर, राकेश, विपिन यादव, इंद्रपाल, उमाकांत, मोहित, अंकित यादव व बांदा की ओर से हामिद, आफताब, आकिल आदि खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।