{"_id":"637290731effbc461d026f0d","slug":"sports-mahoba-news-knp7283163114","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककबरई के मनोज पहलवान जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ककबरई के मनोज पहलवान जीते
विज्ञापन
दंगल में दावपेच दिखाते पहलवान।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। कबरई ब्लॉक के बरभौली गांव के पारा बाबा हनुमान मंदिर में हुए दंगल में मथुरा के हैप्पी ने वाराणसी के श्याम सिंह को चित किया। जालौन के मनोज ने दतिया के राजवीर और कबरई के प्रमोद ने कन्नौज के संजय को हराया।
दंगल का शुभारंभ मथुरा के महंत बनवारीदास व हनुमानदास ने किया। पहली कुश्ती अयोध्या के रविदास और गोरखपुर के अमित के बीच हुई। पांच मिनट तक चली इस कुश्ती में रविदास विजेता रहे।
वाराणसी की अंजू ने गोरखपुर की मोनिका को पटकनी दी। दुर्गापुर के विवेक ने लखनऊ के राजू को हराया। ममना के मुकेश व बांदा के देशराज के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन
समापन पर विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर, जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी और आयोजक तेज प्रकाश शिवहरे ने विजेता पहलवानों को शील्ड व नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया। शिवशंकर सिंह, शिवपाल तिवारी और सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।