फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   sports

पुपवारा को हराकर खरेला ने विजेता ट्राफी पर जमाया कब्जा

Fri, 22 Jan 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
sports
खरेला (महोबा)। विकासखंड चरखारी के धवारी गांव में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल में पुपवारा को हराकर खरेला टीम ने विजेता ट्राफी पर कब्जा जमाया। विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को शील्ड व नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में पुपवारा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। निर्धारित 15 ओवर के मुकाबले में पूरी टीम 82 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। खरेला की ओर से बलवीर ने 4 और उत्तम ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खरेला की शुरुआत बेहतर रही। ओपनर बल्लेबाज कुलदीप कुशवाहा और उत्तम ने पहले विकेट के लिए 40 बनाए। खरेला ने 10.2 ओवर में ही छह विकेट खोकर 83 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। जिससे खरेला चार विकेट से विजेता चुनी गई। गेंद और बल्लेे से बेहतर प्रदर्शन करने वाले खरेला के खिलाड़ी कुलदीप को मैन ऑफ द मैच व उत्तम को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक जगदीश पालीवाल और पूर्व प्रधान रामगोपाल सिंह, व्यापारी बंटा गुप्ता ने विजेता टीम के कप्तान वंशी लभेरिया को ट्राफी और 7,100 रुपये जबकि उपविजेता टीम को ट्राफी व 3,100 रुपये नगद प्रदान किए। मैच के अंपायर की भूमिका नितिन कुमार व उपेंद्र पालीवाल ने निभाई जबकि अंकित मिश्रा कमेंटेटर रहे। इस मौके पर आयोजक शेर सिंह, रोहित चौबे, ऋषि रैकवार, राजेश समेत तमाम दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed