फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   sports

स्पोर्ट्स कालेज के लिए सूपा में देखी गई जमीन

Thu, 05 Nov 2020 09:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
sports
महोबा। बुंदेलखंड के पहले स्पोर्ट्स कालेज के निर्माण को लेकर जमीन की व्यवस्था किए जाने के लिए प्रशासन जुट गया है। डीएम सतेंद्र कुमार के निर्देश पर एसडीएम चरखारी ने कई स्थानों पर जमीन देखी है। संभावना है कि झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट चरखारी तहसील क्षेत्र के सूपा गांव में करीब 22 एकड़ जमीन को ही चिन्हित किया जाएगा। स्पोर्ट्स कालेज के निर्माण के लिए करीब 50 एकड़ जमीन की जरूरत है। ऐेसे में इस जमीन के आसपास स्थिति निजी जमीन के मालिकों को बुलाकर बैठक करने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन

चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के प्रस्ताव पर स्पोर्ट्स कालेज निर्माण की हरी झंडी खेल निदेशालय दे चुका है। इसके लिए 50 एकड़ जमीन की जरूरत है। जमीन दिलाए जाने के लिए जिला उप क्रीड़ा अधिकारी रामचंद्र ने डीएम को पत्र भेजा था। डीएम के निर्देश पर एसडीएम चरखारी राकेश कुमार ने कई स्थानों को देखा है। उन्होंने बताया कि चरखारी विधान सभा क्षेत्र में कई स्थानों पर सरकारी जमीन है, लेकिन वह पर्याप्त नहीं है। हालांकि, सूपा के पास करीब 22 एकड़ जमीन मिली है लेकिन स्पोर्ट्स कालेज के निर्माण के लिए 50 एकड़ जमीन की आवश्यकता है।
विज्ञापन

डीएम के साथ मिलकर यह जमीन देख ली गई है। इस जमीन के आसपास जिन लोगों की निजी जमीनें हैं, उन्हें बातचीत के लिए बुलाया गया है। जल्द ही इन लोगों के साथ बैठक करके आगे की रणनीति तय की जाएगी। ताकि 50 एकड़ भूमि की व्यवस्था कर इसे स्पोर्ट्स कालेज के निर्माण के लिए आवंटित किया जा सके। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि स्पोर्ट्स कालेज का निर्माण जिले के लिए मील का पत्थर साबित होगा। जमीन की व्यवस्था के लिए प्रशासन पूरी तरह जुटा है। शीघ्र ही जमीन की व्यवस्था करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed