{"_id":"61c8b62861e68c5f1438e97e","slug":"sport-mahoba-news-knp6718832177","type":"story","status":"publish","title_hn":"रस्साकसी में चंद्रपुरा ने पवा को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रस्साकसी में चंद्रपुरा ने पवा को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर (महोबा)। ब्लॉक कबरई के पवा गांव में चल रहे सत्ती माता मेले के तीसरे दिन पुरुषों की रस्सा कसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र की दस टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में चंद्रपुरा ने पवा टीम को हराकर जीत दर्ज की।
मेला परिसर में आयोजित रस्सा कसी प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्युत विभाग के अवर अभियंता विजयशंकर व किल्हौवा प्रधान महेंद्र राजपूत ने किया। पहला मैच स्वासा व पवा टीम के बीच खेला गया। जिसमें स्वासा की टीम विजेता रही। दूसरे मैच में चंद्रपुरा ने पवा को हराया।
तीसरे मुकाबले में पवा ने मुरानी को हराकर जीत दर्ज की। फाइनल मुकाबले में चंद्रपुरा ने पवा को हराकर विजेता ट्राफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। निर्णायक की भूमिका रामसिंह व हरी राजपूत ने निभाई। इस मौके पर ग्राम प्रधान पति हरीओम राजपूत, धरम सिंह, संतोष कुमार, मनीराम, फूलसिंह आदि मौजूद रहे।