{"_id":"638cdb777db93766f4590927","slug":"speech-me-shiva-ne-bazi-mari-mahoba-news-knp7317715113","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: भाषण में शिवा, निंबध में अंश व आसिफ ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: भाषण में शिवा, निंबध में अंश व आसिफ ने मारी बाजी
विज्ञापन
महोबा। शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में रसायन विज्ञान परिषद की ओर से पर्यावरण जागरुकता को लेकर भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कॉलेज के प्राचार्य सुशील बाबू की देखरेख में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में शिवा राठौर ने बाजी मारी जबकि शिव कुमार को दूसरा व दुर्गेश को तीसरा स्थान मिला। निबंध में अंश तिवारी और मोहम्मद आसिफ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे जबकि इंद्रपाल वर्मा ने दूसरा और विकास विश्वकर्मा ने तीसरा स्थान पाया। निर्णायक की भूमिका डॉ. लालचंद्र अनुरागी, डॉ. शक्ति सक्सेना व डॉ. सोवित गुप्ता ने निभाई।
इस मौके पर रसायन विज्ञान विभाग प्रभारी प्रो. मधुबाला सरोजनी ने कहा कि नदियों में अप्रयुक्त सामग्री नहीं फेंकना चाहिए। खेती में रसायनिक खादों के प्रयोग पर रोक लगाते हुए जैविक खादों के उपयोग के प्रति जागरूक करना चाहिए। डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि प्राचीन काल में जल प्रदूषण रोकने के लिए लोग तांबे के सिक्के नदियों में डालते थे। जिससे नदियों के जल का शोधन होता था।