फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Spectators were thrilled to see the cultural heritage of Mini Kashmir

Mahoba News: मिनी कश्मीर की सांस्कृतिक विरासत देख झूम उठे दर्शक

Fri, 24 Nov 2023 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Spectators were thrilled to see the cultural heritage of Mini Kashmir
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखारी (महोबा)। बुंदेलखंड के मिनी कश्मीर के नाम से प्रसिद्ध झीलों का शहर चरखारी गुरुवार की रात उत्तर व मध्य भारत की लोककला संस्कृति का गवाह बना। मौका का गोवर्धन्नाथजू मेले में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का। एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत निकाली जा रही बुंदेलखंड सांस्कृतिक यात्रा में शामिल विभिन्न प्रांतों के कलाकारों ने अपने-अपने राज्यों की लोककला प्रस्तुतियां देकर गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को और गौरवांवित किया।
उत्तर-मध्य क्षेत्र के सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के तत्वावधान में एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत निकाली जा रही बुंदेलखंड सांस्कृतिक यात्रा चरखारी मेला मंच पहुंची। जिसमें उत्तराखंड, बुंदेलखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा आदि के लोक कलाकार शामिल रहे। उत्तर मध्य क्षेत्र के सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के निदेशक प्रो. सुरेश शर्मा के निर्देश पर 21 से 26 नवंबर तक यात्रा बुंदेलखंड दौरे पर है। इसका शुभारंभ पर्यटन अधिकारी डॉ. चित्रगुप्त ने किया। जितेंद्र, अमन, राहुल व पवन ने बुंदेली वीरगाथा आल्हा गायन की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

उत्तराखंड का प्रमुख लोकनृत्य छपेली और चाचरी की प्रस्तुतियों से कलाकारों ने समा बांध दिया। ब्रज की होली कार्यक्रम दर्शकों के सिर चढ़कर बोला। फूलों की होली ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए। मेला मंच पर उत्तर व मध्य भारत के 50 कलाकारों की प्रस्तुति हुईं। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मंजू कुशवाहा, चरखारी विधायक प्रतिनिधि उदित राजपूत, पूर्व पालिकाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान, रविंद्र सिंह चौहान, विजय सक्सेना, सभासद सुरेंद्र सिंह परमार, पीयूष खरे, मुस्तफा खान, गुन्नी घोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
राजस्थान का तेरहताली नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र
महोबा। मेला मंच पर राजस्थान की कामड़ जाति की महिलाओं की ओर से किए जाने वाले तेरहताली नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान महिला कलाकारों ने 13 मंजीरों को बांधकर तेरहताली नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया गया।

--------------
प्रस्तुतियों में दिखी मप्र की लोककलाओं की छाप
महोबा। बुंदेलखंड में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का मौका हो और मप्र के कलाकार मौजूद न हो ऐसा तो कभी नहीं हो सकता। मप्र के लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध लोककला गौड़, धीवर, कहरवा, जोगी नृत्य प्रस्तुति भी खासी सराही गई। लाल सिंह मरकाम, दरबारी सिंह, मनियाबाई, सियावत ने अपनी प्रस्तुति से बताया कि यह लोक कलाएं मप्र की सांस्कृतिक विरासत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed