फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   SP leaves by giving bike to beat charge

बीट प्रभारियों को बाइक देकर एसपी ने किया रवाना

Tue, 21 Jan 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
SP leaves by giving bike to beat charge
श्रीनगर (महोबा)। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर पुलिस की बीट प्रणाली मजबूत करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत बीट प्रभारियों को बाइकें मुहैया कराई गईं। थानों में प्रत्येक बीट प्रभारियों को उनके क्षेत्र में लगे गांवों को जोड़ने के लिए हैंडसेट, पिस्टल व बीटबॉक्स से लैस बाइकें देकर पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बीट प्रभारियों को उनके कर्तव्यों की जानकारी दी। कहा कि बीट प्रभारी गांव में होने वाले संगीन अपराधों, अराजकतत्वों व हिस्ट्रीशीटर की जानकारी प्रत्येक दशा में अवगत कराएं। बताया कि इस पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत श्रीनगर थाने से की गई है। इसके तहत पांच बीट प्रभारियों को सुविधाओं से लैस बाइकें मिलीं हैं, यदि इसके सही प्रमाण आते हैं तो यह योजना पूरे प्रदेश में लागू की जाएगी। इस दौरान उन्होंने थाना श्रीनगर का निरीक्षण किया और साफ-सफाई देखी। उन्होंने थाना प्रभारी राजकुमार सिंह को निर्देश दिए कि वह महिला एसआई व सिपाहियों के साथ गांव-गांव में महिला सदस्यों से संपर्क करें। इससे पुलिस के प्रति अच्छा संदेश जाए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी चरखारी दिनेश कुमार यादव, ललित किशोर द्विवेदी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed