{"_id":"5e5d4c808ebc3ef3f9311c97","slug":"sp-inspects-arsenal-and-police-lines-mahoba-news-knp548184642","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने शस्त्रागार और पुलिस लाइंस का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने शस्त्रागार और पुलिस लाइंस का किया निरीक्षण
विज्ञापन
महोबा। एसपी मणिलाल पाटीदार ने सोमवार को पुलिस लाइंस महोबा का निरीक्षण किया। शस्रागार, स्टोर रूम का भी बारीकी से निरीक्षण किया। स्टोर रूम में रखी वस्तुओं को व्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने आरआई कार्यालय, जीडी कार्यालय, गणना कार्यालय, कैश कार्यालय और यातायात कार्यालय का निरीक्षण कर अभिलेखों को चेक किया। उन्होंने निरीक्षण दौरान साफ-सफाई रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बेकार पड़े सामान का मिलान करके कुछ सामान की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। एसपी ने मेस और बैरक का भी जायजा लिया। साथ ही, कर्मचारियों की समस्याएं पूछी और उनका निस्तारण करने के आरआई को निर्देश दिए। निरीक्षण दौरान प्रभारी लाइंस ललित नारायण द्विवेदी, पीआरओ देवेंद्र शुक्ला मौजूद रहे। कबरई प्रतिनिधि के अनुसार एसपी ने कबरई थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हर पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लिया जाए। थाने आने वाले पीड़ित व्यक्ति का निस्तारण तत्काल करें, ताकि आगे विवाद की स्थिति न बने। उन्होंने कहा कि बिना जन सहयोग के पुलिस की कार्यप्रणाली अधूरी है, समय पर किसी भी आपराधिक गति विधि को रोकने के लिए गोपनीय सूचना देना चाहिए। एसपी ने कहा कि समयबद्ध लंबित विवेचनाओं को पूरा कर पीड़ित को न्याय दिलाया जाए। उन्होंने थाने में शस्त्रागार का भी निरीक्षण किया तथा उनकी मौके पर संचालन स्थिति को भी परखा। इस मौके पर मयंक तिवारी, शिवपाल तिवारी, गोपाल दत्त पांडेय, हुकुम सिंह, सीओ जटाशंकर राव, विमल सिंह, प्रेम नारायण आदि मौजूद रहे।