{"_id":"5e89fa448ebc3e77a45bb220","slug":"sp-and-dm-mahoba-news-knp553868240","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने थामा स्टेयरिंग तो डीएम ने पकड़ा माइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने थामा स्टेयरिंग तो डीएम ने पकड़ा माइक
विज्ञापन
महोबा। लॉकडाउन का शत प्रतिशत पालन कराने के लिए जिलाधिकारी अवधेश तिवारी व पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार ने शनिवार देर शाम शहर का भ्रमण किया। प्रशासन और पुलिस की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एसपी गाड़ी ड्राइव करते नजर आए, जबकि डीएम माइक पकड़े लोगों को जागरूक करते रहे।
नगर भ्रमण के दौरान डीएम ने बताया कि कोरोना से बचने का एक मात्र उपाय है कि हम सब घर पर रहें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। हर 30 मिनट पर हाथ धोएं व मुंह ढंकने के लिए मास्क, अंगौछा आदि का इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि पूजा घर में ही करें।
लोगों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसपी ने कहा कि व्यापारी आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी, कालाबाजारी करने से बचें। नहीं तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह समय कमाने का नहीं है बल्कि मदद करने का है।