फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   South Korean team liked Bundeli cuisine

Mahoba News: दक्षिण कोरियाई दल को भाया बुंदेली व्यंजन

Mon, 03 Nov 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 03 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
South Korean team liked Bundeli cuisine
फोटो 03 एमएएचपी 25 परिचय-बुंदेली व्यंजनों का स्वाद लेता द​क्षिण कोरियाई दल। संवाद
चरखारी (महोबा)। बुंदेलखंड की संस्कृति और परंपराओं से रूबरू होने के लिए दो दिवसीय भ्रमण पर जिले के काकुन गांव पहुंचे दक्षिण कोरियाई दल के सदस्यों को बैंगन का भरता और जलेबी जैसे व्यंजन खूब भाए। स्कूली बच्चों से कोरियाई व भारतीय परिधानों के साथ दोनों देशों की संस्कृति पर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया की डब्ल्यूडी यूनिवर्सिटी रिपब्लिक ऑफ कोरिया के प्रोफेसर जियो जाॅग सून के नेतृत्व में 17 सदस्यीय दल जिले के चरखारी ब्लॉक के काकुन गांव पहुंचा। इस दल ने गांव में घूमकर बुंदेलखंड की संस्कृति, पहनावे को करीब से देखा। काकुन के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में दर्शन करके यहां के धार्मिक और पौराणिक इतिहास के बारे में जानकारी ली। काकुन गांव में संचालित स्वामी शांतानंद सरस्वती विद्या मंदिर में पहुंचकर उन्होंने क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को भी परखा। विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलदीप मिश्रा ने बताया कि स्कूल के बच्चों को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देने के साथ ही इस दल के सदस्यों ने योगाभ्यास भी कराया। दल के सदस्यों ने बच्चों को ड्राइंग सिखाने के साथ ही भारतीय परिधान, दक्षिण कोरियाई परिधानों, दोनों देशों की संस्कृतियों और परंपराओं में अंतर पर चर्चा की। दोपहर में उन्हें भोजन के रूप में बैगन का भरता, रोटी और जलेबी परोसी गई। इसका स्वाद चखकर कोरियन दल के सदस्य आश्चर्यचकित रह गए। उन्होंने इस भोजन की खूब प्रशंसा की। इससे पहले सदस्यों ने अन्नपूर्णा मैत्री भवन का उद्घाटन भी किया। दल के सदस्यों और काशी योग एवं मूल्य शिक्षा संस्था के सहयोग से यहां पर छात्र-छात्राओं को शुद्ध और शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। उद्घाटन अवसर पर दक्षिण कोरिया के हॉन सुनजा, चुंग की ह्वान, पार्क जियोंगसुन, पार्क जिंसू, मून जिनी, किंग सून के साथ विद्यालय के प्रबंधक ज्येंद्र मिश्रा, डायरेक्टर मयंक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed