फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Sony family of three generations remained Tazia

सोनी परिवार तीन पीढियों से बना रहा ताजिया

Tue, 11 Oct 2016 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Tue, 11 Oct 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
Sony family of three generations remained Tazia
ता‌‌‌जिया बनाते रमेश सोनी - फोटो : अमर उजाला
जिले में हिन्दू-मुस्लिम भाईचारा की मिसाल वर्षों से चली आ रही है। नवरात्र पर श्रीनगर की शाहजहां मूर्ति स्थापित कराकर आरती करती है। वहीं, कुलपहाड़ कस्बे का सोनी परिवार चार पीढ़ियों से ताजिया बनाने के साथ ताजिया जुलूस में शिरकत कर गंगा-जमुनी तहजीब कायम किए है।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला सोनीगंज निवासी रमेश सोनी बताते हैं कि उनके दादा कालूराम के संतान होते ही उसकी मौत हो जाती थी। तभी एक फकीर ने उन्हें ताजिए का पाया उठाने को कहा। उन्होंने इस पर अमल किया और उनका वंश आगे बढ़ गया। तभी से परिवार में ताजिया बनाने का सिलसिला शुरू हुआ।
विज्ञापन


अब तीसरी पीढ़ी तक ताजिया बनाने का काम जारी है। परिवार में कालूराम के बाद उनके पुत्र गुलजारी लाल और जुगल सोनी ने ताजिया बनाने की परंपरा जारी रखी। इसके बाद अब उसके पुत्र रमेश सोनी ताजिया बना रहे हैं। रमेश सोनी का कहना है कि वह स्वयं घर ही अपने हाथों से ताजिया बनाते हैं। उन्होंने
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि कस्बे में पांच ताजिए मुस्लिम समुदाय के लोग बनाते हैं। एक ताजिया सोनी परिवार और एक ताजिया ठाकुर परिवार द्वारा बनाया जाता है। कस्बे में हिंदू मुस्लिम भाइयों द्वारा ताजिया निकालने की वर्षों पुरानी परंपरा जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed