फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Son arrives at hospital with live snake, says it bit his father.

Mahoba News: जिंदा सांप लेकर अस्पताल पहुंचा बेटा, बोला पिता को इसी ने डसा

Mon, 28 Sep 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Son arrives at hospital with live snake, says it bit his father.

विज्ञापन
महोबा। जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के मनुरिया गांव में रविवार की भोर चारपाई पर सो रहे किसान को सांप ने डस लिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन ने सांप को डिब्बे में बंद कर लिया और अचेत अवस्था में किसान को जिला अस्पताल महोबा लाए। बेटे ने डॉक्टर को डिब्बा खोलकर सांप दिखाते हुए बताया कि पिता को इसी ने डसा है। इससे अन्य मरीजों में अफरा-तफरी मच गई।
मनुरिया निवासी भूरा खां (60) खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता है। भोर सुबह सांप ने किसान के हाथ में डस लिया। इससे वह जाग गया और परिजन को घटना बताई। परिजन अचेत अवस्था में किसान को चार पहिया वाहन से जिला अस्पताल महोबा लाए।
विज्ञापन

किसान के बेटे मुजीब ने बताया कि सांप को डिब्बे में बंदकर लाए थे ताकि डॉक्टर बेहतर उपचार कर सकें। बेटे ने बताया कि बाद में साथ में आया युवक जिंदा सांप को अपने साथ लेकर गायब हो गया। इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉ. नवीन चौहान ने बताया कि मरीज का उपचार किया गया। सांप जहरीला नहीं था। मरीज की हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed