{"_id":"577a9b1d4f1c1b6d697fa686","slug":"somwati-moon-called-on-the-longevity-of-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवती अमावस्या पर मांगी पति की दीर्घायु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवती अमावस्या पर मांगी पति की दीर्घायु
अमर उजाला महोबा
Updated Mon, 04 Jul 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
पीपल की परिक्रमा लगाती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने पीपल व तुलसी की परिक्रमा लगाकर पति के दीर्घायु की कामना की। सुबह से ही महिलाएं प्राचीन पीपल के पास पहुंची और पेड़ों के नीचे बैठकर पूजा की। पूजन के बाद कन्याओं को प्रसाद वितरित किया और सुहाग के सामान दान किए।
सोमवती अमावस्या हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। सोमवती अमावस्या पर शिवजी की आराधना की जाती है। यही वजह है कि सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु की कामना करते हुए पीपल वृक्ष में शिवजी का वास मानकर उनकी पूजा और परिक्रमा करती है। सोमवती अमावस्या को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह रहा और मनौती मांगी। पूजन के बाद महिलाओं ने जल ग्रहण किया।