फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Smoke and sparks in intercity bogie, passengers jumped and ran away

Mahoba News: इंटरसिटी की बोगी में चिंगारी के साथ धुआं, कूदकर भागे यात्री

Fri, 25 Oct 2024 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 25 Oct 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Smoke and sparks in intercity bogie, passengers jumped and ran away
महोबा। रेलवे स्टेशन महोबा से चलकर झांसी जा रही खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी ट्रेन की एक बोगी में चिंगारी उठने के साथ धुएं का गुबार निकलने लगा। बोगी में आग लगने की आशंका को लेकर यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

कई यात्री ट्रेन से कूदकर भागने लगे। मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोककर आग बुझाई गई। इस दौरान करीब 40 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। अधिकारियों की जांच के बाद ट्रेन को झांसी के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी ट्रेन महोबा से होकर उदयपुर जाती है। यह ट्रेन सुबह 11 बजे महोबा रेलवे स्टेशन से गंतव्य के लिए रवाना हुई। मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन से दो किमी पहले ट्रेन की एम-टू बोगी से धुआं निकलने लगा। चिंगारी के साथ धुएं का गुबार उठने से यात्री डर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन आने पर ट्रेन धीमी होते ही यात्री बोगी से कूदकर भागने लगे। चालक ने ट्रेन रोकते हुए विभागीय अधिकारियों को सूचना दी। तब अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा कि पहिये से चिंगारी उठी थी।

उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार का कहना है कि इंटरसिटी ट्रेन की एक बोगी से धुुआं निकलने पर ट्रेन को रोककर आग बुझाई गई। इस दौरान करीब 40 मिनट ट्रेन खड़ी रही। अन्य कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई। जांच के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed