फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Slowness of drain cleaning campaign, increasing uneasiness

जुमे की नमाज में अलर्ट रहा प्रशासन, ड्रोन से हुई निगरानी

Fri, 10 Jun 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Slowness of drain cleaning campaign, increasing uneasiness
महोबा। जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा। मस्जिदों में मजिस्ट्रेट समेत पुलिस फोर्स की ड्यूटी लगाई गई। डीएम-एसपी स्वयं भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लेते रहे। प्रशासन ने ड्रोन कैमरों से नजर रखी। पूर्व में भाजपा प्रवक्ता की टिप्पणी के मामले में मुस्लिम समाज के लोगों ने अपनी दुकानें बंद रखीं।
विज्ञापन

शुक्रवार को मोहल्ला कत्तीपुरा की जामा मस्जिद, समदनगर की मस्जिद, मकानियांपुरा की बड़ी व छोटी मस्जिद, भटीपुरा की पीर बटाऊ मस्जिद, शाही मस्जिद आदि में जुमे की नमाज अदा की गई। पुलिस अधिकारियों ने धर्मगुरुओं से वार्ताकर शांति व सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

डीएम मनोज कुमार व एसपी सुधा सिंह ने जुमे की नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
सोशल मीडिया पर रही मीडिया सेल की नजर
महोबा। सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान, वीडियो, फोटो व पोस्ट जारी कर माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर मीडिया सेल टीम की पैनी नजर रही। चेेतावनी दी गई कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तीन दिन के अंदर जिले में दो लोगों पर भड़काऊ पोस्ट व वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड करने के मामले में कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed