फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Six sacks filled with tobacco were found on a Banda depot bus.

Mahoba News: बांदा डिपो की बस से तंबाकू से भरे छह बोरे मिले

Sat, 12 Sep 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Six sacks filled with tobacco were found on a Banda depot bus.
फोटो 11 एमएएचपी 17 परिचय-जांच के दौरान तंबाकू भरे बोरों को खुलवाते सहायक यातायात निरीक्षक। संवा
पनवाड़ी (महोबा)। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बांदा डिपो की बस में चेकिंग के दौरान छह बोरे तंबाकू बरामद हुई। यह तंबाकू बिना बुकिंग के ले जाई जा रही थी। तंबाकू का कोई दावेदार भी नहीं मिला। चेकिंग टीम ने इस मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है। लोगों में चर्चा है कि दूसरे जनपदों से तंबाकू का अवैध कारोबार चल रहा है। इसमें बस चालकों व परिचालकों की भी मिलीभगत है।
विज्ञापन

रोडवेज बस कस्बा राठ से बांदा की ओर जा रही थी। तभी कस्बा पनवाड़ी के राठ रोड पर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास चेकिंग दल ने बस को रोक लिया। इसके बाद चेकिंग दल के सदस्यों ने बस की जांच की। चेकिंग के दौरान बस के नीचे वाली डिकी में तंबाकू के छह बोरे लदे मिले। बस में अन्य बुकिंग सामान के साथ तंबाकू के बोरे रखे हुए थे लेकिन तंबाकू के बोरों की बुकिंग नहीं थी। इस दौरान तंबाकू के बोरों का कोई दावेदार नहीं मिला। बस में परिचालक अभिलाषा देवी व चालक अकबर मौजूद थे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय चेकिंग दल बांदा के सहायक यातायात निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान तंबाकू के छह बोरे मिले हैं। इसकी बुकिंग नहीं थी और न ही किसी व्यक्ति ने बताया कि यह सामान उनका है। उन्होंने बताया कि यदि तंबाकू की खेप अवैध रूप से ले जाई जा रही है तो संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed