{"_id":"5f3f94bc8ebc3e3cb6541314","slug":"six-people-including-drivers-injured-in-truck-and-tractor-collision-in-mahoba-mahoba-news-knp57787559","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबाः ट्रक व ट्रैक्टर की भिड़ंत में चालकों समेत छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबाः ट्रक व ट्रैक्टर की भिड़ंत में चालकों समेत छह लोग घायल
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त खड़े ट्रक व ट्रैक्टर
- फोटो : MAHOBA
खन्ना (महोबा)। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम गुढ़ा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक व ट्रैक्टर की भिडंत में दोनों वाहनों के चालक समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मऊरानीपुर ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक बुधवार रात कानपुर से छतरपुर जा रहा था। उधर छानी कबरई की तरफ से एक ट्रैक्टर भूसा लेकर घाटमपुर जा रहा था। कस्बा खन्ना के आगे गुढ़ा मोड़ के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला। हादसे में ट्रक चालक कल्लू (32) पुत्र रामसेवक निवासी ग्राम रनिया जिला कानपुर समेत ट्रक में सवार एक ही परिवार के चार लोग नरेश (27) पुत्र नत्थू, उसकी पत्नी सुंदरी देवी (24) व दो बच्चे गोलू (03) व डेढ़ वर्ष का राहुल निवासी छतरपुर मध्यप्रदेश घायल हो गए। ट्रक में सवार परिवार छतरपुर जा रहा था। ट्रैक्टर चालक रमेश (35) पुत्र मोहनलाल निवासी ग्राम परास थाना घाटमपुर घायल हो गया। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।