{"_id":"6ac53a899d79412a2a04832a","slug":"simran-emerged-as-the-champion-in-the-senior-category-while-nandini-won-the-title-in-the-junior-category-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-129410-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सीनियर वर्ग में सिमरन तो जूनियर में नंदनी बनीं चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सीनियर वर्ग में सिमरन तो जूनियर में नंदनी बनीं चैंपियन
विज्ञापन
फोटो 06 एमएएचपी 02 परिचय-स्थान प्राप्त छात्रा को पुरस्कृत करते अतिथि। संवाद
चरखारी (महोबा)। कस्बे के मिनी स्टेडियम में जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। सीनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर, 200 व 400 मीटर दौड़ में अव्वल सिमरन को चैंपियन घोषित किया गया है। जूनियर बालिका वर्ग की 800 मीटर, 1,500 और तीन हजार मीटर दौड़ में नंदनी चैंपियन रहीं। विजेता प्रतिभागियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सीनियर बालक वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में सचिन ने पहले स्थान पर रहे जबकि अरविंद को दूसरा और अंकित को तीसरा स्थान मिला। 1,500 मीटर में शिवम पहले, अरविंद दूसरे व अंकित तीसरे स्थान पर रहे। तीन हजार मीटर पैदल चाल और छह हजार क्रॉस कंट्री में भी सचिन ने बाजी मारी। 3000 मीटर पैदल चाल में अंशुल व 6000 मीटर क्रॉस कंट्री में हिमांशु विजेता बने।
सब जूनियर वर्ग की 80 मीटर बाधा दौड़ में जीआईसी चरखारी के हरगोविंद ने पहला स्थान हासिल किया। हेमर थ्रो में सावित्री और सपना व गोला फेंक में सावित्री विजेता रहीं। यहां पर जीआईसी के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार, सुनील राजपूत, राकेश कुमार, व्यायाम शिक्षक आदित्यमणि शर्मा, हम्मीर सिंह आदि रहे।