फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Siddhidatri descended devout worship

सिद्धिदात्री की आराधना को उमड़े भक्त

Sat, 28 Mar 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा।
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा। Updated Sat, 28 Mar 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
Siddhidatri descended devout worship
चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन शनिवार को देवी मंदिरों में माता के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की उपासना की गई। भक्ताें की भारी भीड़ के चलते शहर के  देवी मंदिरों में खासी भीड़ रही। जहां श्रद्धालुआें ने माता की पूजा अर्चना कर सुख, समृद्धि और वैभव की कामना की। नवमी को आयोजित कन्या भोज में भक्तों ने कन्याओं को भोजन कराकर मां से आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

नवरात्र के अंतिम दिन भक्ताें ने देवी मंदिराें में मां सिद्धिदात्री की पूजा आराधना की। नवरात्रि समाप्ति के कारण शहर के बड़ी चंडिका देवी मंदिर, छोटी चंडिका देवी मंदिर, महेश्वरी माता मंदिर, काली माता मंदिर, मां चामुण्डा मंदिर, शारदा मंदिर, विंध्यवासिनी मंदिर सहित कई देवी मंदिराें में सुबह चार बजे से ही भक्ताें के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह से लेकर शाम तक मंदिराें में श्रद्धालुआें की आवाजाही जारी रही।
विज्ञापन

चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि मां सिद्धिदात्री अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, पराकाम्य, ईशित्व और वशिष्ठ सिद्धियाें को देने वाली हैं। नवमी के दिन मां की पूजा करने से ये सभी सिद्धियां प्राप्त हो जाती हैं। नवरात्र के अंतिम दिन कन्या भोज कराने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। नवमी के दिन माता के सिद्धिदात्री रूप की पूजा करने से भक्ताें के सारे दुख और कष्टाें को माता हर लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानाें में जमकर की खरीदारी
नवरात्र के अंतिम दिन देवी मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद महिलाओं ने मंदिर के बाहर स्थित दुकानाें में जमकर खरीदारी की। इस दौरान महिलाओं ने जहां बर्तन, श्रंगार व अन्य गृहस्थी का सामान खरीदा वहीं बच्चाें ने खेल खिलौनों की खरीदारी की। इस दौरान दुकानों में खरीदारी के लिए महिलाओं की खासी भीड़ जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed