{"_id":"62532b53c275b26edc10d235","slug":"shree-ram-s-cheers-echoed-in-the-procession-mahoba-news-knp6904874145","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनवमी शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजे श्रीराम के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनवमी शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजे श्रीराम के जयकारे
विज्ञापन
महोबा। रविवार को शहर में भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह रामभक्तों पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। डीजे की धुन के बीच जयश्रीराम के जयकारे गूंजते रहे।
नवीन गल्लामंडी से डीएम मनोज कुमार, एसपी सुधा सिंह, सदर विधायक राकेश गोस्वामी व एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने गल्लामंडी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से हवन-पूजन के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ किया। सदर विधायक व एमएलसी भगवान की पालकी लेकर बाहर निकले। शोभायात्रा परमानंद चौराहा, रोडवेज, पालीवाल मार्केट, आल्हा चौक, ऊदल चौक, सुभाष चौक, राठचुंगी, मुख्य बाजार, तहसील चौराहा होते हुए डाकबंगला मैदान पहुंची।
शोभायात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, शरद दाऊ तिवारी, रामजी गुप्ता, नीरज रावत, मयंक तिवारी, प्रशांत मुनमुन शुक्ला, दीपक शुक्ला शामिल रहे। गुरुद्वारे के समीप अमित सोनी, आल्हा चौक में अंकुर शिवहरे ने भक्तों को जलपान कराया। इसी तरह परमानंद चौराहा, रोडवेज, ऊदल चौक, सुभाष चौक मुख्य बाजार में भी स्टाल लगाकर भक्तों को शरबत व ठंडा पानी पिलाया गया।
विज्ञापन
चरखारी संवाद के अनुसार कस्बे के गुमान बिहारी मंदिर से रामनवमी पर्व पर शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर विधायक बृजभूषण राजपूत, चेयरमैन मूूलचंद्र अनुरागी, रामनवमी समिति के अध्यक्ष अश्वनी द्विवेदी, अनुराग अग्रवाल, लखन नायक, युवराज सेंगर आदि मौजूद रहे। कबरई संवाद के अनुसार रामनवमी पर्व पर मरहठी स्थित हनुमान मंदिर से शोभायात्रा निकली। चेयरमैन मूलचंद्र कुशवाहा ने रामभक्तों का तिलक करते हुए जलपान कराया। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन शिवपाल तिवारी, अनंतराम शुक्ला, मनोज त्रिपाठी, राहुल गुप्ता, जितेंद्र विश्वकर्मा, सुधांशु तिवारी शामिल रहे।
श्रीनगर संवाद के अनुसार चरणदास मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरी। बेलाताल संवाद के अनुसार व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवेंद्र सेठ के नेतृत्व में रघुनाथ मंदिर से रामनवमी शोभायात्रा निकाली गई।