फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Shortage of doctors in the district hospital will soon go away

Mahoba News: जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी जल्द होगी दूर

Fri, 26 May 2023 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Shortage of doctors in the district hospital will soon go away
महोबा। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सीएमओ से अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता पूछीं। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल में डाॅक्टरों की कमी है। राज्यमंत्री ने जल्द ही डॉक्टरों की कमी को दूर कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में राज्यमंत्री ने कहा कि नगर पालिका में कुछ ऐसे कार्य कराए जाए, जिससे शहर सुंदर दिखे। पूरे शहर की साफ-सफाई का काम प्राथमिकता के साथ कराया जाए। अभियान चलाकर प्लास्टिक को बैन कराया जाए। सभी नालों की सफाई कराई जाए, जिससे बारिश के दिनों में शहरवासियों को दिक्कत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को शहर में सभी सड़कों को चिह्नितकर चौड़ीकरण कराने और डिवाइडर बनाने के निर्देश दिए। कहा कि जो सड़कें आठ साल पूरे कर चुकी हैं उन सभी सड़कों की मरम्मत कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी सचिव को निर्देश दिए कि शहर या ग्रामीण इलाकों में सब्जी मंडी जहां लगती है, उस जगह का स्टीमेट बनाकर दें, जिससे उन सभी सब्जी मंडी को हॉटपोस्ट मंडी बनाया जाए।

जल जीवन मिशन की समीक्षा में एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत 60 गांवों को पानी मिल रहा है। शेष गांवों में 30 जून तक हर घर को पानी मिलने लगेगा। बैठक में सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, सदर विधायक राकेश गोस्वामी, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, डीएम मनोज कुमार, एसपी अपर्णा गुप्ता, एडीएम रामप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed