फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   short circuit in mahoba

महोबाः शॉर्ट सर्किट से लगी, आग दो लाख की संपत्ति जलकर राख

Wed, 12 Aug 2020 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
short circuit in mahoba
शॉटसर्किट से लगी आग के बाद जली पड़ी बाइकें - फोटो : MAHOBA
बेलाताल (महोबा)। कस्बे के बेलाताल बाईपास रोड पर एक मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई, जिसमें लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गई। दमकल कर्मियों ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

ग्राम पचारा निवासी बृजमोहन नायक का बेलाताल बाईपास रोड पर मकान स्थित है। वहां पर उन्होंने एक दुकान भी खोल रखी है, जिसका अभी फर्नीचर तैयार किया जा रहा है। मंगलवार को बृजमोहन परिवार के साथ किसी काम से बाहर गए थे। उनके घर पर रिश्तेदार ठहरे थे।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब 12 बजे शार्ट सर्किट होने से मकान में आग लग गई, आग की लपटों ने मकान के साथ-साथ दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दुकान का फर्नीचर धू-धूकर जलने लगा। आग की भनक लगते ही मकान के अंदर रुके लोगों में चीख-पुकार मच गई। घर के लोगों ने बाहर भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुन आसपास के लोग भी मौके की ओर दौड़े और आग को बुझाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान किसी ने फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी। 40 मिनट बाद पहुंचे दमकल के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू में किया। तब तक घर में खड़ी तीन बाइकें व दुकान का फर्नीचर जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed