फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   SHO Apurvi gave instructions for action

थानेदार बनीं छात्रा ने पानी की समस्या पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

Wed, 27 Apr 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
SHO Apurvi gave instructions for action
श्रीनगर (महोबा)। मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना श्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्रा अपूर्वी सैनी को एक दिन का थानेदार बनाया गया। फरियाद लेकर पहुंची छात्रा साक्षी ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके मोहल्ले में पानी भरने को लेकर आए दिन लड़ाई-झगड़े होते हैं। अपूर्वी ने पुलिसकर्मियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रशिक्षु सीओ संगम कुमार के नेतृत्व में थाना श्रीनगर में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जीआईसी श्रीनगर की इंटरमीडिएट की छात्रा अपूर्वी सैनी को एक दिन का थानेदार बनाया गया। थानेदार ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनके निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पुरुष बंदी ग्रह, महिला बंदी ग्रह, महिला हेल्प डेस्क, पुलिस कार्यालय आदि का निरीक्षण कर पुलिस कार्यों की जानकारी ली। सीओ ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों का स्थानीय थाने से समन्वय हो सके। जिससे उनके मन में पुलिस के प्रति विश्वास जागृत हो सके। इस मौके पर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार तिवारी, ग्राम प्रधान आशीष राजपूत, प्रीति विश्वकर्मा, मानसी यादव, शिवानी, जानवी के अलावा कॉलेज की शिक्षिकाएं व छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed