फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Sharecropper committed suicide by consuming poison on the farm

Mahoba News: बटाईदार ने खेत पर जहर खाकर दी जान

Sun, 21 Sep 2025 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 21 Sep 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Sharecropper committed suicide by consuming poison on the farm
श्रीनगर (महोबा)। किसान की भूमि बटाई पर लेकर खेती कर रहे बटाईदार ने शनिवार को खेत पर ही जहर खाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के पवा गांव निवासी भगवानदास (40) बटाई पर भूमि लेकर खेती-किसानी करता था। वह अपनी पत्नी अनीता के साथ श्रीनगर में रहकर एक किसान की जमीन बटाई पर लिए था। शनिवार की दंपती खेत पर थे। तभी भगवानदास शौचक्रिया के लिए जाने की बात कहकर कुछ दूरी पर चला गया और जहर खा लिया। काफी देर तक उसके वापस न लौटने पर पत्नी जब तलाश करने गई तो पति अचेत अवस्था में पड़ा मिला। आसपास खेतों में मौजूद किसानों के सहयोग से भगवान दास को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी इलाज दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता गयादीन रैकवार ने बताया कि घर पर किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। बेटे ने आत्महत्या क्यों की इसका कारण स्पष्ट नहीं है। उधर, थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed