फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Seventy million approved, construction work began not

सात करोड़ मंजूर, नहीं शुरू हुआ निर्माण कार्य

Sat, 07 Mar 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Sat, 07 Mar 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Seventy million approved, construction work began not
मालूम हो कि पीपीएन चौराहे से लेकर कीरत सागर तिराहे तक तीन किलोमीटर लंबी सड़क सालों से उखड़ी पड़ी है। सड़क के निर्माण के लिए सपा जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी ने शासन स्तर पर पहल कर तीन माह पहले सात करोड़ रुपये  मंजूर करा लिए थे। सड़क के निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई थी। लोक निर्माण विभाग ने एक माह पहले सड़क निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरी करा दी। लेकिन सड़क का निर्माण कार्य शुरू न होने से इस मार्ग पर रहने वाले नागरिकों और दुकानदाराें का धूल से बुरा हाल है।
विज्ञापन

इस रोड पर हर दो मिनट में वाहन की धमाचौकड़ी मची रहती है। वहां निकलते ही उखड़े पड़े ऊबड़ - खाबड़ रोड की धूल दुकानाें और घरों में जा रही है। जिससे दुकानदारों का बैठना दूभर हो गया है। लेकिन ठेकेदार द्वारा आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया है। सड़क पर दो-दो फुट गहरे गड्ढे हो जाने से इस रोड पर वाहन चालकाें का चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed