फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Seven people, including a youth, injured in road accidents

Mahoba News: सड़क दुर्घटनाओं में युवक समेत सात घायल

Wed, 19 Nov 2025 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Seven people, including a youth, injured in road accidents
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में युवक समेत सात लोग घायल हो गए। थाना कबरई के सुनैचा गांव निवासी रामकिशोर (55) मंगलवार की सुबह बाइक से खेत जा रहे थे। तभी रास्ते में एकाएक आए अन्ना मवेशी को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल ने बताया कि अन्ना मवेशी को बचाने में बाइक गिरने से उसे चोटें आईं। इसी तरह कबरई निवासी नरेश, भरवारा निवासी दिनेश, मुढ़ारी निवासी नीतेश, किदवई नगर निवासी कृष्णा, विशालनगर निवासी सरमन व छतरपुर निवासी राधा अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed