{"_id":"68dc29e204e0e4ffd70a380c","slug":"seven-people-including-a-brother-and-sister-were-beaten-by-the-gangsters-12-were-reported-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-118516-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: दबंगों ने भाई-बहन समेत सात को पीटा, 12 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: दबंगों ने भाई-बहन समेत सात को पीटा, 12 पर रिपोर्ट
Wed, 01 Oct 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
महोबा। मारपीट की अलग-अलग घटनाओंं में दबंगों ने भाई-बहन समेत सात लोगों को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना महोबकंठ के बसरिया गांव निवासी अंकुश अहिरवार ने बताया कि 26 सितंबर की रात वह घर के दरवाजे पर बैठा था। तभी अमन व अज्जू गाली गलौज करते हुए घर में घुस आए और मारपीट की। इससे वह घायल हो गया। दूसरी घटना में टिकरिया गांव निवासी दीपेंद्र पाठक गांव के ही अरविंद से उधार लिए गए 23 हजार रुपये लेने गया था। अरविंद के घर पर न मिलने पर वह वापस लौट रहा था। तभी रास्ते में सुरेंद्र व गोविंद ने उसे रोक लिया और लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। तीसरी घटना में शहर के भटीपुरा निवासी पूजा तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पुरानी रंजिश में मनीराम व संतोष ने उसके साथ मारपीट की। बचाने दौड़े भतीजे उदय और भाई चिंताहरण को भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। चौथी घटना में टिकरीपुरा निवासी सतीश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई संदीप डाकबंगला के पास बैठा था। तभी शराब के नशे में अमर यादव, जतिन चौरसिया, अभिषेक व यश कुशवाहा आए और लोहे के पाइप व लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक अन्य घटना में मोहल्ला जुगयाना निवासी अहमद ने जुनैद और सिराज पर मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस घटनाओं की जांच कर रही है।