{"_id":"577ff1194f1c1bd7497fbabb","slug":"seven-people-drowned-in-a-thousand-temptations","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हजार के लालच में सात लोग डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हजार के लालच में सात लोग डूबे
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों को निकालते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना पनवाड़ी के ग्राम मारगपुरा में क्योलारी नदी पर बने चेकडैम में तैर रही प्लास्टिक बोतल को निकालने वाले को एक हजार रुपये इनाम दिए जाने का पूर्व प्रधान ने ऐलान कर दिया। लालच में आकर चेकडैम के किनारे खड़े सात लोग बोतल निकालने चेकडैम में कूद गए।
विज्ञापन
पानी का बहाव तेज होने से सभी लोग पानी में डूबने लगे। ग्रामीणों को डूबता देख पूर्व प्रधान ने शोर मचाना शुरू किया। जिससे खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्यूब व रस्सी डालकर सभी को बाहर निकाला। पिता, पुत्र की हालत नाजुक होने पर उन्हें सीएचसी पनवाड़ी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जिले में हो रही लगातार बारिश से ग्राम मारगपुरा से निकली क्योलारी नदी पर बना चेकडैम उफना गया। चेकडैम को देखने के लिए दर्जनों की संख्या में ग्रामीण खड़े थे। इसी दौरान पानी में बहकर आई एक प्लास्टिक बोतल को देखकर पूर्व प्रधान ने शर्त रखी कि बोतल निकालने वाले को एक हजार रुपये का नगद इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिस कारण लोग लालच में आ गए और चेकडैम में कूद गए। सूचना पर थाना प्रभारी एके सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एक घंटे की मशक्कत के बाद पानी में बहे बल्लू यादव (50), सुनील (25), नरेश (22), सुमित (28), चंचल, गयाप्रसाद व रामकुमार को बाहर निकाला जा सका। बल्लू व उसके पुत्र सुनील की हालत नाजुक होने पर उन्हें सीएचसी पनवाड़ी में भर्ती कराया गया।