{"_id":"60e73eba8ebc3e9e65216e5f","slug":"seven-injured-including-four-women-in-road-accidents-mahoba-news-knp638913055","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में चार महिलाओं समेत सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में चार महिलाओं समेत सात घायल
विज्ञापन
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में चार महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
कस्बा बेलाताल निवासी राजकुमार (23) बाइक से किसी कार्य से महोबा आ रहा था। रास्ते में किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हमीरपुर चुंगी निवासी देवीशरण (58) बाइक से बाजार जा रहे थे। अचानक आए अन्ना जानवर को बचाने के चक्कर में बाइक फिसलने से वह घायल हो गया। इसी तरह सालट निवासी वती (25), गांधीनगर निवासी गीता (30), सोहजना निवासी भोला (65), पवा निवासी लीला (26) व ऐंचाना निवासी भूरी (45) अन्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। (संवाद)