फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Services of six operators absent for several months terminated.

Mahoba News: कई महीनों से अनुपस्थित छह परिचालकों की सेवा समाप्त

Thu, 15 Oct 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Services of six operators absent for several months terminated.
महोबा। महोबा डिपो में पांच माह से अधिक समय से अनुपस्थित चल रहे छह परिचालकों की सेवा समाप्त कर दी गई हैं। यह कार्रवाई चित्रकूटधाम मंडल बांदा के सहायक प्रबंधक के निर्देश पर एआरएम महोबा ने की है। सभी परिचालक आउटसोर्स कंपनी के माध्यम से रोडवेज में सेवाएं दे रहे थे। कार्रवाई से अन्य लापरवाह परिचालकों में खलबली मची है।
विज्ञापन

महोबा डिपो के बेड़े 122 निगम और 13 अनुबंधित बसें शामिल हैं। पिछले दिनों शासन के निर्देश पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती परिचालकों को संविदा पर रखने के लिए अभिलेख जमा करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन पांच माह से लेकर एक साल से अधिक समय से अनुपस्थित छह परिचालकों ने कार्यालय में न तो अभिलेख दिए और न ही संपर्क किया। डिपो प्रशासन की ओर से इन्हें एक दिन का अल्टीमेटम दिया गया लेकिन इसके बाद भी आदेश का कोई पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन

महोबा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कमल किशोर आर्य ने बताया कि एक साल से अधिक समय से अनुपस्थित परिचालक अनीस सोनकर, पांच व उससे अधिक समय से गैरहाजिर चल रहे अनिकेत सेंगर, किशन कुमार सिंह, भीम सिंह, अनंतराम व विवेक सिंह की सेवा समाप्त कर दी गई है। चेतावनी दी कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले चालकों-परिचालकों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed