{"_id":"6207f89bd9ff185543682b9a","slug":"senior-citizens-and-divyang-will-vote-from-homes-mahoba-news-knp6802889142","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांग आज घर से करेंगे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांग आज घर से करेंगे मतदान
विज्ञापन
महोबा। विधानसभा सामान्य निर्वाचन के अंतर्गत 14, 15 एवं 16 फरवरी को दिव्यांग व 80 प्लस के वरिष्ठ नागरिक घर से मतदान करेंगे। तीन दिनों में 505 मतदाताओं ने आवेदन किया है।
विधानसभा क्षेत्र महोबा एवं चरखारी के लिए नामित सामान्य प्रेक्षक डॉ एम. माथिननन एवं टी. एस. राजशेखर द्वारा डीईओ मनोज कुमार के साथ निरीक्षण किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी कार्मिक बैलेट से घर-घर जाकर मतदान कराने के लिए आवश्यक जानकारी प्राप्त कर लें। उन्होंने कहा कि 80 प्लस तथा दिव्यांगों का शत प्रतिशत मतदान कराया जाए। यह भी कहा कि किसी भी स्तर पर मतदान की सुचिता और निष्पक्षता भंग नहीं होनी चाहिए। 14, 15 तथा 16 फरवरी को बैलट से होने वाले मतदान में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान प्रभारी कार्मिक डॉ. हरिचरन सिंह, एडीईओ आरएस वर्मा, जॉइंट मजिस्ट्रेट सुथान अब्दुल्ला, प्रभारी प्रशिक्षण चित्रसेन सिंह, सूचना अधिकारी सतीश यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।
विज्ञापन
गैरहाजिर कार्मिकों पर रिपोर्ट के निर्देश
शनिवार को 500 कार्मिकों, माइक्रो ऑब्जर्वर, सेक्टर मजिस्ट्रेट, मतदान अधिकारी प्रथम व द्वितीय को राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान महोबा में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें हिमकांत शरण, अवधेश धुरिया, मोहन लाल, दीपक कुमार गौड़, विनीत शुक्ला, सौरभ शुक्ला अनुपस्थित रहे।