फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Self-defense is an important life skill for girls.

Mahoba News: बालिकाओं के लिए महत्वपूर्ण जीवन कौशल है सेल्फ डिफेंस

Sun, 05 Oct 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 05 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Self-defense is an important life skill for girls.
महोबा। मिशन शक्ति-5.0 के तहत डीएम के निर्देश पर शनिवार को जीजीआईसी जैतपुर में सेल्फ डिफेंस कार्यक्रम आयोजित हुआ। सखी वन स्टाफ सेंटर की प्रबंधक क्षमा ने कहा कि आत्मरक्षा के हुनर खतरनाक स्थिति में लड़ने और बचकर निकलने की हिम्मत देते हैं। बालिकाओं और महिलाओं के लिए सेल्फ डिफेंस एक महत्वपूर्ण जीवन कौशल है, जो उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाता है।
विज्ञापन

मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता पूर्णिमा ने हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 181, एंबुलेंस सेवा 102 और 108 के बारे में बताया। इस मौके पर काउंसलर सीमा यादव, प्रधानाचार्य सुजाता सिंह, शशि देवी आदि मौजूद रहे। इसके बाद ब्लॉक जैतपुर में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी हर्षवर्धन नायक के निर्देश पर ब्लॉक कबरई के मानव कल्याण समिति इंटर कॉलेज नहदौरा में कार्यक्रम हुआ। जिला मिशन को- ऑर्डिनेटर प्रिया गुप्ता ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के तरीके बताए। इस मौके पर चाइल्ड लाइन के सर्वेश कुमार, जेंडर स्पेशलिस्ट रीता चौरसिया, रुचि दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed