{"_id":"64bec2f7e530f87cd4075139","slug":"secretary-suspended-after-getting-cattle-on-the-road-shocked-by-the-order-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-510-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सड़क पर गोवंश मिलने पर सचिव निलंबित, आदेश से लगा सदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सड़क पर गोवंश मिलने पर सचिव निलंबित, आदेश से लगा सदमा
Mon, 24 Jul 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Mon, 24 Jul 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
महोबा। ब्लॉक चरखारी की ग्राम पंचायत करहराकलां में सड़क किनारे गोवंश बैठे मिलने पर ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया। आदेश मिलने पर सचिव को सदमा लगा और वह बाइक समेत अचेत होकर गिर गए। सूचना पर विभागीय कर्मियों व परिजनों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
हमीरपुर के कस्बा राठ निवासी दीपक पुरवार ग्राम पंचायत करहराकलां में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात है। 14 जुलाई को उनका स्थानांतरण ब्लॉक कबरई के सिंघनपुर बघारी गांव कर दिया गया था लेकिन उन्होंने चार्ज नहीं छोड़ा था। सोमवार को डीएम मनोज कुमार चरखारी की ओर जा रहे थे। तभी ग्राम पंचायत करहराकलां में सड़क किनारे अन्ना पशु बड़ी संख्या में बैठे मिले।
अन्ना पशुओं को गोशाला में शिफ्ट किए जाने के आदेश का पालन न होने पर उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित करने के आदेश दिए। शाम को निलंबन आदेश मिलते ही सचिव दीपक पुरवार की हालत बिगड़ गई। वह बाइक से विकास भवन जाने लगे। तभी अचानक सदमा लगने से वह बाइक समेत नीचे गिर गए।
विज्ञापन
घबराहट के साथ उल्टियां होने पर परिजन और विकास विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और सचिव को जिला अस्पताल पहुंचाया। सचिव की पत्नी अनुराधा पुरवार का कहना है कि उनके पति को सस्पेंड किया गया है। उनकी कोई गलती नहीं है। उनका स्थानांतरण भी उस ग्राम पंचायत से हो चुका है। गोशाला का संचालन एनजीओ कर रही है। सड़क पर जानवर घूमने पर उनकी कोई गलती नहीं है। कार्रवाई किए जाने से पति की हालत बिगड़ी।
उधर, मुख्य विकास अधिकारी चित्रसेन सिंह का कहना है कि ग्राम पंचायत में अन्ना गोवंश घूमते मिलने पर डीएम के आदेश पर सचिव को निलंबित किया गया है। स्थानांतरण होने के बाद दीपक पुरवार ने चार्ज नहीं छोड़ा था।