फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   SDO, JE and contract workers were burnt by electric current.

Mahoba News: करंट से एसडीओ, जेई व संविदाकर्मी झुलसे

Tue, 14 Oct 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Tue, 14 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
SDO, JE and contract workers were burnt by electric current.
फोटो 13 एमएएचपी 04 परिचय-जिला अस्पताल में भर्ती करंट की चपेट में आने से झुलसे अ​धिकारी व कर्मचा
महोबा। शहर के बजरिया स्थित 220 केवी बिजली पावर स्टेशन में सोमवार की सुबह मशीनों की मरम्मत कार्य के दौरान करंट दौड़ गया। करंट और स्पार्किंग से उठी चिंगारी की चपेट में आने से एसडीओ, जेई और संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जेई की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। बिजली निगम के अधिकारियों ने अस्पताल पहुंच घायलों को हालचाल जाना।
विज्ञापन

दिवाली पर्व पर बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के लिए पावर हाउस पर मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। सोमवार की सुबह करीब सात बजे बजरिया पावर हाउस में शटडाउन लेकर अधिकारी व कर्मचारी मशीनों को दुरुस्त करा रहे थे। तभी अर्थिंग से करंट दौड़ गया। इससे पावर हाउस में काम कर रहे एसडीओ प्रवीण यादव, जेई सुरेश व संविदाकर्मी नरेश कुमार करंट से झुलस गए। आसपास मौजूद अन्य कर्मचारियों ने सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जेई की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया जबकि एसडीओ व संविदाकर्मी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

एसडीओ प्रवीण यादव ने बताया कि वह लाइन शटडाउन लेकर मेंटीनेंस का काम करा रहे थे। तभी पनवाड़ी की 132 केवी लाइन का ब्रेकर फंस गया। इस दौरान अचानक अर्थिंग में फ्लैशिंग हो गई। स्पार्किंग से उठी चिंगारी से सभी लोग झुलसे हैं। अधीक्षण अभियंता लक्ष्मीशंकर का कहना है कि घटना के कारणों की जांच कराई जाएगी।

फोटो 13 एमएएचपी 04 परिचय-जिला अस्पताल में भर्ती करंट की चपेट में आने से झुलसे अधिकारी व कर्मचा

फोटो 13 एमएएचपी 04 परिचय-जिला अस्पताल में भर्ती करंट की चपेट में आने से झुलसे अधिकारी व कर्मचा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed