{"_id":"6922066a2df3aa6e44064fb4","slug":"sdm-court-ruled-in-favor-of-the-gram-panchayat-and-the-road-to-dhavrra-village-will-be-built-mahoba-news-c-225-1-mah1002-120002-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: एसडीएम कोर्ट ने ग्राम पंचायत के पक्ष में सुनाया फैसला, बनेगी धवर्रा गांव की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: एसडीएम कोर्ट ने ग्राम पंचायत के पक्ष में सुनाया फैसला, बनेगी धवर्रा गांव की सड़क
Sun, 23 Nov 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। धवर्रा और खमा गांव के बीच प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बन रही सड़क के 1,600 मीटर हिस्से का निर्माण कार्य अब पूरा होने की उम्मीद जगी है। एसडीएम कोर्ट ने इस जमीन को ग्राम समाज की जमीन घोषित किया है। इसके बाद अब दोबारा निर्माण कार्य शुरू होगा।
ग्राम प्रधान धवर्रा सोनम खरे और ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले एसडीएम कुलपहाड़ डॉ. प्रदीप कुमार को शिकायती पत्र देकर बताया था कि धवर्रा मंदिर और धवर्रा गांव के बीच सेना अभ्यास क्षेत्र है। इससे सड़क का 1,600 मीटर भाग का निर्माण कार्य अधर में लटका है। यहां की लगभग सात एकड़ भूमि को रक्षा मंत्रालय ने अपनी बताकर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही सड़क का कार्य रुकवा दिया है।
इस सड़क के न बन पाने से क्षेत्र के छह से अधिक गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क योजना के इंजीनियर जब लेआउट करने मौके पर पहुंचे तो सेना के अधिकारियों ने अपनी भूमि बता निर्माण पर रोक लगा दी। इसका मुकदमा दो साल से एसडीएम न्यायालय में चल रहा है। शुक्रवार को एसडीएम कुलपहाड़ डॉ. प्रदीप कुमार ने मामले में निर्णय सुनाया। इसमें गाटा संख्या 85 से 94 को ग्राम समाज धवर्रा की भूमि घोषित किया गया। इस निर्णय की सेना के जिम्मेदार अधिकारियों को भी सूचना दी गई है। अब यहां पर सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।