फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   school

एक घंटे तक सुनसान स्कूल में रोती रही बच्ची

Sun, 28 Jul 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
school
पनवाड़ी (महोबा)। मां से पलभर के लिए जुदा न होने वाली बच्ची स्कूल की छुट्टी के एक घंटे बाद भी घर न पहुंचने पर एक तरफ बच्ची का बुरा हाल हो गया। वहीं दूसरी तरफ बेटी की जुदाई में मां सुधबुुध हो गई। गांव में इधर-उधर तलाश के बाद भी बच्ची के न मिलने पर घर में रोना-पीटना मच गया। उधर सुनसान स्कूल में मासूम बच्ची का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

विकास खंड पनवाड़ी के प्राथमिक विद्यालय जखा में मंटू अनुरागी की पांच वर्षीय बेटी आरूषि कक्षा एक में पढ़ती है। शनिवार को छुट्टी होने के बाद टीचरों ने कक्षाएं बिना चेक किए बाहर से ताला लगा दिया। जिससे आरूषि कक्षा के अंदर छूट गई। अपने आप को सुनसान स्थान में अकेला देख बच्ची फूट-फूटकर रोने लगी और कक्षा की खिड़की से बाहर हाथ हिलाकर लोगों को बुलाती रही लेकिन एक घंटे तक किसी ने उसकी तरफ नहीं देखा। जिससे बुरी तरह घबराइ बच्ची सहमी रही। तभी एक ग्रामीण की नजर बच्ची पर पड़ी। उसने स्कूल पहुंचकर बच्ची का ढांढस बंधाया और ग्रामीणों को सूचना दी।
विज्ञापन

धीरे-धीरे स्कूल में भारी भीड़ जमा हो गई। बच्ची के मां-बाप भी रोते-बिलखते स्कूल पहुंच गए और बच्ची के सिर पर हाथ फेरा। ग्रामीणों की सूचना पर विद्यालय पहुंचे टीचर ने स्कूल का ताला खोलकर बुरी तरह सहमी मासूम बच्ची आरूषि को बाहर निकाला। मां को पाकर बच्ची बिलख-बिलखकर रोती रही। स्कूल के टीचरों की लापरवाही पर ग्रामीणों में खासा आक्रोश दिखाई दिया। बच्ची के पिता मंटू अनुरागी ने बीएसए से शिकायत की है। बीएसए ने जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed