फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   School children will read the book Mahoba, the freedom struggle of Uttar Pradesh

Mahoba News: स्कूली बच्चे पढ़ेंगे उत्तर प्रदेश का स्वतंत्रता संग्राम महोबा पुस्तक

Mon, 09 Mar 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 09 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
School children will read the book Mahoba, the freedom struggle of Uttar Pradesh
महोबा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जनपद में संचालित जूनियर हाईस्कूल में अध्ययनरत बच्चे उत्तर प्रदेश का स्वतंत्रता संग्राम महोबा पुस्तक का अध्ययन करेंगे। यह पुस्तक महोबा के साहित्यकार संतोष पटैरिया ने लिखी है। इस पुस्तक में महोबा का इतिहास, पुरातत्व संपदा व दर्शनीय स्थल की जानकारी है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम में जनपद महोबा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उत्तर प्रदेश शासन की ओर से प्रकाशित उत्तर प्रदेश का स्वतंत्रता संग्राम महोबा पुस्तक का द्वितीय संस्करण प्रकाशित हुआ है। पहला संस्करण सन् 2022 में प्रकाशित हुआ था। रवींद्र अरजरिया की ओर से इस शोधपरक पुस्तक की समीक्षा पुस्तक के परिचय के साथ नेट पर उपलब्ध है। इस पुस्तक में महोबा का इतिहास. पुरातत्व संपदा, दर्शनीय स्थल और जनपद महोबा के सृजन प्रक्रिया का भी विवरण है। पुस्तक में जनपद महोबा के गांव, नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का विवरण भी दिया गया है। पूर्व थल सेना अध्यक्ष वीके सिंह द्वारा परमवीर सृजन सम्मान व उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बुंदेली एकेडमी पुरस्कार 2025 प्राप्त संतोष कुमार पटैरिया ने यह पुस्तक लिखी है। यह पुस्तक प्रतियोगी परीक्षाओं और विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है। पुस्तक में सेना में जनपद महोबा के बलिदानियों का परिचय भी दिया गया है और समाज हित में कार्य करने वालों का भी विवरण है। बीएसए राहुल मिश्रा ने जनपद के प्रत्येक परिषदीय जूनियर हाईस्कूल में इस पुस्तक में निहित जानकारियां अनिवार्य रूप से देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed