फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Schedule released for the operation of fair special trains.

Mahoba News: मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन की समय-सारिणी जारी

Thu, 08 Oct 2026 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Schedule released for the operation of fair special trains.
महोबा। चित्रकूट में आश्विन अमावस्या मेले के लिए दो विशेष ट्रेनों की समय-सारिणी जारी की गई है। उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल ने के अनुसार ट्रेनें शुक्रवार से 11 अक्तूबर तक संचालित होंगी। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर झांसी-बांदा मेमू को चित्रकूटधाम कर्वी तक विस्तारित किया जाएगा।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए विशेष यात्री प्रबंध किए गए हैं। पहली मेला विशेष ट्रेन झांसी से सुबह 10:10 बजे प्रस्थान करेगी। यह बेलाताल में दोपहर 12:15 बजे, कुलपहाड़ में 12:35 बजे और महोबा स्टेशन पर डेढ़ बजे आएगी। ट्रेन का चित्रकूटधाम कर्वी स्टेशन पहुंचने का समय शाम 5:45 बजे है। वापसी में यह ट्रेन चित्रकूटधाम कर्वी से शाम 7:25 बजे चलकर रात एक बजे झांसी पहुंचेगी। महोबा में 9:50 बजे, कुलपहाड़ में 10:11 बजे व बेलाताल स्टेशन पर 10:20 बजे होते हुए जाएगी।
विज्ञापन

दूसरी मेला विशेष ट्रेन झांसी से रात 8:10 बजे रवाना होगी और चित्रकूट धाम कर्वी सुबह 3:05 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन चित्रकूट धाम कर्वी से सुबह 4:40 बजे चलेगी जो महोबा में सुबह 7:45 बजे, कुलपहाड़ में 8:06 बजे व बेलाताल में 8:15 बजे होते हुए जाएगी। ट्रेन का झांसी पहुंचने का समय सुबह 11:10 बजे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed